Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Katrina Kaif fitness

कैटरीन हैं सबसे फिट: गौहर खान

Katrina Kaif
नई दिल्ली। मॉडलिंग की दुनिया से अभिनय में नाम कमाने वाली गौहर खान ने कहा कि बॉलीवुड में कैटरीना कैफ और हॉलीवुड में जेनिफर लोपेज सबसे फिट अदाकारा हैं।
 
रियालिटी शो 'बिग बॉस 7' की विजेता रही गौहर ने कहा कि दुनिया में सबसे फिट अदाकार जेनिफर लोपेज है जिनकी उम्र लगभग 48 वर्ष है। जैनिफर अपनी शारिरीक बनावट के दृष्टिकोण से कहीं से भी उतनी उम्र की नहीं लगती हैं।
 
बॉलीवुड में कैटरीना की फिटनेस का कोई जवाब नहीं। उन्होंने कहा, 'कैटरीना अपने बॉडी को मैंटेन रखने के लिए डांस का सहारा लेती है, जैसा कि मैं भी करती हूं।'
 
गौहर ने कहा कि अपने बॉडी को मेनटेन करने के लिये वह एक्ससाइज के अलावा खाने पर भी काफी ध्यान देती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा फिटनेस मंत्र है कि सही खाना सही मात्रा में खाया जाए। आज के दौर में जिस तरह से खाने में मिलावट हो रही है, इस स्थिति में आपको खाने को लेकर और सतर्क रहना होता है।
 
गौहर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अब आम लोग भी डायट कॉन्सियस हो रहे हैं और खाने पर काफी ध्यान दे रहे हैं। लोगों को ध्यान देना चाहिए कि कुछ भी ज्यादा ना खाएं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सलमान खान ने बैकलेस ड्रेस होने के कारण हीरोइन को छुआ नहीं