1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. katrina kaif completes 70 million followers on instagram

इंस्टाग्राम पर हुए कैटरीना कैफ के 70 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने यूं जाहिर की खुशी

katrina kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। कैटरीना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए देती रहती है। वहीं अब इंस्टाग्राम पर कैटरीना के 70 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। 

 
70 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर कैटरीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर करके खुशी जाहिर की है। इस तस्वीर में कैटरीना अपने हाथों से 7 बनाते हुए पोज देती दिख रही हैं। 
 
इस तस्वीर में कैटरीना की खुशी देखने लायक है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'यहां तुम्हे देखते हुए, मेरी 70 मिलियन इंस्टा फैमिली।'
 
इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके कैटरीना को बधाई दे रहे हैं। जोया अख्तर ने लिखा, 'वोहू!' वहीं एक फैन ने लिखा, 'आपने जो भी सफलता हासिल की है, आप उसके लायक हैं।'
 
कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'फोन भूत' में नजर आई थीं। अब वह सलमान खान के साथ 'टाइगर 3', मैरी क्रिसमस और जी ले जरा में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्शन से भरपूर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर रिलीज