1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. karan johar unveils sanjay dutt look form kalank

वरुण और आदित्य के बाद सामने आया संजय दत्त का लुक, फिल्म कलंक में निभाएंगे बलराज का किरदार

Sanjay Dutt
करण जौहर की फिल्म कलंक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के किरदारों के लुक से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। वरुण धवन और आदित्य राय कपूर के लुक के बाद अब संजय दत्त का लुक सामने आ चुका है।


हाल ही में रिलीज किए गए लुक में संजय दत्त की बड़ी बड़ी दाढ़ी नजर आ रही है। साथ ही उनकी आंखों पर चश्मा लगा हुआ है। इसे करण ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। पोस्टर के साथ निर्माताओं ने इस बात का खुलासा भी किया है कि संजय दत्त के किरदार का नाम बलराज चौधरी होगा। 
 
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय दत्त का लुक साझा किया है। करण ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, फिल्म की सबसे पावरफुल आवाज। पेश है बलराज चौधरी। बलराज चौधरी बने संजय फिल्म में आदित्य के पिता का रोल करते हुए नजर आएंगे। 
 
हाल ही में इससे पहले देव चौधरी के लुक में आदित्य नजर आए हैं। आदित्य रॉय कपूर के चेहरे पर उदासी नजर आ रही है। संजीदगी भरे पोस्टर में पीछे आग लगी हुई नजर आ रही है। आदित्य के बाद वरुण धवन का लुक भी सामने आय़ा है। फिल्म में वरुण जफर के रोल में दिखने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में वरुण का लुक काफी गंभीर दिख रहा है।  
 
फिल्म कलंक का निर्देशन करण जौहर के दिवंगत पिता यश जौहर करने वाले थे। इसका प्री-प्रोडक्शन काम भी शुरू हो चुका था। लेकिन किसी कारणवश यह ठंडे बस्ते में चली गई। अब करण ने इस फिल्म की कमान अभिषेक वर्मन को सौंपी है। यह फिल्म 1940 के दशक पर आधारित कहानी है। फिल्म की रिलीज डेट 19 अप्रैल तय की गई है।
अगला लेख
पुलवामा हमले के बाद अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म केसरी से हटाया पाकिस्तानी सिंगर का गाना