1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. karan johar celebrated yash and roohi second birthday

करण जौहर ने अपनी मां संग मनाया यश और रूही का दूसरा जन्मदिन, देखिए वीडियो

Karan Johar
फिल्मेकर करण जौहर के लिए 7 फरवरी का दिन बेहद खास होता है। करण साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बच्चो यश और रूही के पिता बने थे। 7 फरवरी को दोनों का जन्मदिन है।
 
करण जौहर ने अपनी मां हीरू के साथ यश और रूही का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट सेलिब्रेट किया हैं। वीडियो में यश अपने पिता की गोद में और रूही अपनी दादी हीरू जौहर की गोद में नजर आ रही हैं। करण अपने दोनों बच्चो को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। करण ने अपने बच्चो का नाम अपनी मां और पिता के नाम पर रखा है। 
 
करण जौहर अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही के साथ अक्सर पार्टी करते दिखते हैं। उनके बच्चों के जन्मदिन के मौके पर बहुत ही शानदार पार्टी भी देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में करण की ओर से कई सेलिब्रिटीज के बच्चों को बुलाया जाएगा।
 
बीते साल करण जौहर ने उनके पहले बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी रखी थी जिसमें सैफ और करीना के बेटे तैमूर, अभिषेक और ऐश की बेटी आराध्या, शाहरुख के बेटे अबराम के साथ कई और बच्चे इस पार्टी का हिस्सा बने थे।
अगला लेख
सी-फूड खाने के बाद सोनू निगम की हुई ऐसी हालत, होना पड़ा आईसीयू में भर्ती