1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Karan Johar, Alia Bhatt, Ranveer Singh

आलिया और रणवीर को लेकर करण जौहर बनाएंगे फिल्म

करण जौहर
करण जौहर एक बार फिर फिल्म निर्देशित करने के मूड में हैं। अपनी आदत के मुताबिक वे लव स्टोरी आधारित मूवी बनाएंगे। इस फिल्म की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कलाकार चुने जा चुके हैं। सिर्फ परिस्थितियों के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। 
 
सूत्रों के अनुसार फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हीरो-हीरोइन के रूप में दिखाई देंगे। करण के लिए आलिया घर की हीरोइन हैं। बिना स्क्रिप्ट सुने वे करण के बैनर की फिल्मों के लिए हां कह देती हैं। दूसरी ओर रणवीर और करण के बीच बेहतरीन संबंध है। 
 
आलिया और रणवीर को कुछ विज्ञापनों में साथ देखा जा चुका है। साथ ही वे गली बॉय नामक फिल्म भी साथ कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को भी पसंद किया जाता है। इस फिल्म का अनाउंसमेंट जल्दी हो सकता है। 
अगला लेख
उर्वशी रौटेला ने पहना हीरो से जड़ा मास्क, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान