सम्बंधित जानकारी
- शाहरुख खान ने अपने हाथों से बनाकर खिलाया पिज्जा, मॉडल ने बताया मन्नत में जाने का अनुभव
- कभी नाइटक्लब में काम करते थे वरुण धवन, डेविड धवन ने कर दिया था बेटे को लॉन्च करने से इंकार
- पूजा से मिलने के लिए करना होगा और इंतजार, मेकर्स ने आगे बढ़ाई 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट
- कपूर खानदान में हुआ नए मेहमान का आगमन, करीना कपूर फिर बनीं बुआ
- सलमान खान के लकी ब्रेसलेट की यह है खासियत, इंदौर से है खास कनेक्शन
कन्नड़ एक्टर संपत जे राम ने की आत्महत्या, इस वजह से थे परेशान | Kannada TV actor Sampath J Ram dies by suicide
Sampath J Ram dies by suicide : साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ टीवी एक्टर संपत जे राम ने 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। एक्टर बेंगलुरु के नेलमंगला के पास अपने घर में मृत पाए गए। संपत जे राम के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे।
खबरों के अनुसार संपत जे राम काम के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने से तनाव में थे। करियर में उतार चढ़ाव और लगातार काम न मिलने की वजह से भी एक्टर संपत जे राम काफी परेशान थे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया।
तेलुगु एक्टर और निर्देशक राजेश ध्रुव ने संपत के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, हमारे पास आपकी जुदाई को सहन करने की ताकत नहीं है। अभी कितनी फिल्में बननी हैं। कितनी लड़ाईयां लड़ी जानी बाकी हैं। अपने सपनों को साकार करने में अभी काफी समय है। हमें अभी भी आपको बड़े मंच पर देखना है। कृपया वापस आना।
संपत जे राम को टीवी सीरियल 'अग्निसाक्षी' से घर-घर में पहचान मिली थी। इस सीरियल के जरिए उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
