1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. armaan jain and anissa malhotra welcome baby boy

कपूर खानदान में हुआ नए मेहमान का आगमन, करीना कपूर फिर बनीं बुआ

Kapoor Khandaan
  • ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान पिता बन गए हैं 
  • अरमान जैन की पत्नी अनीसा ने एक बेटे को जन्म‍ दिया 
  • 2020 में हुई थी अरमान और अनीसा की शादी 
 
armaan jain and anissa malhotra become parents: कपूर खानदान में एक बार फिर किलकारियां गूंज गई है। करीना कपूर और करिश्मा कपूर फिर से बुआ बन गई है। ऋषि और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे एक्टर अरमान जैन पिता बन गए हैं। अरमान की वाइफ अनीसा मल्होत्रा ने बेटे को जन्म‍ दिया है। 
 
हाल ही में अरमान और अनीसा के दोस्तों ने उन्हें बेबी के आगमन से पहले एक बेबी शावर का आयोजन किया था। यह इवेंट 'अंडर द सी थीम्ड' पर बेस्ड था, जिसे ध्यान में रखते हुए सजावट की गई थी। इसके पहले अनीसा की फैमिली ने उनके लिए एक पारसी गोद भराई समारोह का भी आयोजन किया था। 
 
अरमान जैनके पता बनने के बाद कपूर खानदान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखकर अरमान और अनीसा को माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, 'दादा मनोज और दादी रीमा को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके घर पोता हुआ है। मैं भी कपूर खानदान में आए इस नए मेहमान के आगमन से उत्साहित हूं।'
 
बता दें अरमान जैन पेशे से एक्टर हैं वहीं अनीसा मॉडल और ब्लॉगर हैं। अरमना जैन 'लेकर हम दीवाना दिल' में एक्टिंग कर चुके हैं। दोनों की शादी फरवरी 2020 में हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान के लकी ब्रेसलेट की यह है खासियत, इंदौर से है खास कनेक्शन