Hanuman Chalisa
Tue, 24 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangna Ranaut, Simran, Hansal Mehta

कंगना झूठ बोल रही हैं... मैं अपनी मेहनत का क्रेडिट नहीं ले जाने दूंगा

कंगना रनौट
डायरेक्टर हंसल मेहता की नई फिल्म 'सिमरन' फिर विवादों मे घिर गई है। फिल्म के लेखक अपूर्व असरानी और कंगना रनौट में फिल्म पोस्टर आते ही समस्या हो गई थी। फिल्म के पोस्टर में कहानी के लेखन और स्क्रीनप्ले राइटिंग में अपूर्व असरानी का नाम कंगना के बाद दिया गया है। 
 
पहले इस बात को लेकर अपूर्व नाराज़ थे, पर उन्होंने बात को बढ़ावा नहीं दिया। वे तो कंगना के काम को सराह रहे थे कि उनके डायलॉग्स में किए गए बदलाव काफी अच्छे हैं पर अब फिर से एक बार अपूर्व नाराज़ हो गए हैं। उनका कहना है कि कंगना अपने इंटरव्यू में कह रही हैं कि उन्होंने एक लाइन की कहानी को विस्तार से लिखा है। 
 
हंसल मेहता उनके पास एक लाइन लाए थे और इसी के आधार पर कंगना ने पूरी कहानी लिख डाली। अपूर्व ने इस बात पर आपत्ति जताते हुए फेसबुक पर लिखा है कि कंगना झूठ बोल रहीं है और मैं हमेशा गलत के खिलाफ  रहा हूं, इसलिए अपनी मेहनत के लिए किसी और को क्रेडिट नहीं ले जाने दे सकता। उम्मीद करता हूं कि हंसल मेहता हिम्मत के साथ सच का साथ देंगे। 
 
अपूर्व असरानी 'शाहिद', 'सिटी लाइट' जैसी फिल्मों के लेखक रहे हैं और अब 'सिमरन' में भी उनकी काफी मेहनत रही है। सितम्बर तक ये मूवी सिनेमाघरों में लग जाएगी।