1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut mother asha ranaut target shiv sena
Written By
पुनः संशोधित: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (14:52 IST)

कंगना रनौट की मां ने साधा शिवसेना पर निशाना, बोलीं- मेरी बेटी के साथ अन्याय किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट और शिवसेना के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। BMC द्वारा कंगना के ऑफिस को तोड़े जाने के बाद से उद्धव ठाकरे और शिवसेना की काफी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर कंगना का सपोर्ट किया जा रहा है। वहीं कंगना की मां आशा रनौट ने भी अपनी बेटी का सपोर्ट किया है।

 
आशा रनौट ने शिवसेना पर जमकर निशाना साधा है। कंगना की मां ने कहा कि शिवसेना ने मेरी बेटी के साथ अन्याय किया। पूरे भारत वर्ष की जनता इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए आशा रनौट ने कहा, अगर कंगना गलत होती तो देश की जनता उसके साथ नहीं होती। 
 
उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में ये कैसी सरकार है। मेरी बेटी उसकी प्रजा का एक अंग है। उसके साथ इतना अन्याय हुआ है। क्या ये बाल ठाकरे की शिवसेना है, नहीं? ये वो बाल ठाकरे की शिवसेना नहीं है, जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। ये शिवसेना डरपोक है, कायर है। मेरी बेटी ने 15 साल मेहनत करके एक-एक पैसा जोड़कर ऑफिस बनाया था।
 
कंगना की मां ने आगे कहा, हम एक मध्यम परिवार से हैं, हम इनकी तरह थोड़ी खानदानी हैं। सब ने देखा है कि मेरी बेटी ने कैसे मेहनत से पैसा इकट्ठा किया है। इनके पास तो अपने मां-बाप की प्रॉपर्टी है, जिसके ऊपर वो इतना घमंड कर रहे हैं और अत्याचार कर रहे हैं।
 
आशा रनौट ने शिवसेना का निशाना साधते हुए कहा इन लोगों का तो क्या पता ये क्या करते। इनका कोई विश्वास नहीं है। क्यों भाजपा सुरक्षा नहीं देती मेरी बेटी को, क्यों विपक्ष पार्टियां बोलती हैं। उन्हें क्या तकलीफ है, क्या उनके घर में बेटियां नहीं हैं। क्यों उन लोगों ने मेरी बेटी के बारे में इतनी बकवास बातें बोली। अगर कोई सच्चाई का साथ दे तो उसका साथ देना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें
प्रभास ने किया खुलासा, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए धड़कता है उनका दिल