1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangana Ranaut, Hrithik Roshan, Manager, Anjali Atha

ऐसा बदला लिया कंगना ने रितिक से!

कंगना रानौत
कंगना रनौट पिछले कुछ महीने से काफी चर्चा में रहीं। फिल्मों के कारण नहीं, एक्टर रितिक रोशन और आदित्य पंचोली के साथ अपने रिलेशनशिप के बयानों को लेकर। 
 
जहां आदित्य और उनका परिवार जल्दी शांत हो गया, वहीं रितिक रोशन से कंगना का विवाद लंबा चला। आखिरकार रितिक ने कंगना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई उसके बाद से यह मामला ठंडा पड़ा हुआ है। 
 
लगता है कंगना को यह शांति अच्छी नहीं लग रही। उन्होंने हाल ही में रितिक की एक्स मैनेजर अंजली अथा को अपने लिए हायर कर लिया है। अंजली काफी समय से रितिक की मैनेजर थीं लेकिन 7 महीने पहले उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे।
 इस खबर को खुद अंजलि ने कंफर्म किया। उन्होंने कहा कि मैं वाकई कंगना के साथ काम करने जा रही हूं। मैं खुश हूं उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैं पिछले सात महीनों से घर पर बैठी थी जो काफी मुश्किल समय था। मैंने और कंगना ने यह भी तय किया है कि दोनों के बीच रितिक को लेकर कोई बात नहीं होगी। 
 
चलिए यह जानकर अच्छा लगा कि दोनों के बीच रितिक को लेकर कोई बात नहीं होगी, लेकिन इतने लंबे समय से अंजली, रितिक के साथ थीं और उनकी काफी बातें जानती होंगी। ऐसे में आगे क्या होगा यह तो वे ही जाने। 
 
अब कंगना को इससे अच्छा मौका और क्या मिलता। अब ये बदला है या और कुछ, नहीं पता। लेकिन कंगना एक बार फिर लोगों के सामने उनके और रितिक की खबर ले आई हैं।    
अगला लेख
मानुषी छिल्लर को दी पोर्न स्टार बनने की सलाह तो फैंस ने भी दिया जवाब