मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Randhir Kapoor, Birthday, Celebration, Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Khan
Written By

तैमूर की नौकरानी को भी लोग पहचानने लगे हैं... भड़के कपूर

'आया' को नौकरानी कहने से लोग नाराज

तैमूर की नौकरानी को भी लोग पहचानने लगे हैं... भड़के कपूर - Randhir Kapoor, Birthday, Celebration, Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Khan
कपूर फैमिली के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने 15 फरवरी को 71वां जन्मदिन मनाया। रणधीर, एक्टर राज कपूर के तीनों बेटों में सबसे बड़े हैं। इनके जन्मदिन का जश्न जोर-शोर से हुआ। इस मौके पर रणधीर ने मीडिया से बातचीत भी की।
 
जन्मदिन के मौके पर एक बड़ी पार्टी रखी गई थी। पार्टी में कपूर खानदान के सभी लोग शामिल हुए थे। इसमें बेटियां करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी शामिल थीं और दोनों ने अपने पापा का बर्थडे जबर्दस्त तरीके से सेलिब्रेट किया।
कपूर एक्टर्स ने बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। लेकिन आजकल ये सभी अपने गुस्से और अजीब बयानों एक लिए जाने जाते हैं। ऋषि कपूर तो आए दिन अपने बयानों की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होते ही हैं। इस बार मीडिया से बातचीत के दौरान रणधीर ने ऐसी बात कह दी जिससे लोग नाराज हैं।
 
रणधीर कपूर ने कहा कि हर दिन मेरे नाती तैमूर का एक फोटो छप जाता है। अब तो लोग उसकी नौकरानी को भी पहचानने लगे हैं। तैमूर की आया को 'नौकरानी' कहने पर लोग उनसे खासे नाराज हैं। जो भी हो, उन्हें इस तरह की बात नहीं करना चाहिए थी। 
 
हालांकि रणधीर कपूर ने अपनी एक्टिंग और फिल्मों से बहुत नाम कमाया है। उन्होंने राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर बाल कलाकार अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने दो उस्ताद, कल आज और कल, हमराही, चाचा-भतीजा जैसी कई हिट फिल्में कीं।