Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kabir Khan, Dubai Tourism, Shah Rukh Khan

शाहरुख खान के साथ कबीर खान बनाएंगे फिल्म

Kabir Khan
सलमान खान को लेकर एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट फिल्म बनाने वाले निर्देशक कबीर खान अब शाहरुख खान को लेकर फिल्म बनाएंगे। यह एक शॉर्ट फिल्म होगी जो दुबई टूरिज्म पर आधारित होगी। चूंकि शाहरुख खान दुबई टूरिज्म के ब्रैंड एम्बेसेडर हैं इसलिए वे इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा होंगे। 
 
इस फिल्म की शूटिंग मई में होगी। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इसके लिए कलाकार ढूंढ रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट भी किया है और विभिन्न भूमिकाओं के लिए कलाकारों को ऑडिशन पर आने के लिए कहा है। 
 
कबीर और शाहरुख इसके पहले 'ट्यूबलाइट' में साथ काम कर चुके हैं। जून में प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में शाहरुख का कैमियो है। वे एक जादूगर की भूमिका में दिखाई देंगे।  
ये भी पढ़ें
देखिए, सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' का नया पोस्टर