1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. john abraham starrer vedaa to clash with allu arjun starrer pushpa 2 on 15 august

अल्लू अर्जुन से टक्कर लेने आ रहे जॉन अब्राहम, पुष्पा 2 के साथ 15 अगस्त को रिलीज होगी वेदा

John Abraham
Film Vedaa Release Date: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। लेकिन अब अल्लू अर्जुन से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने के लिए जॉन अब्राहम आ गए हैं। 
 
जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'वेदा' भी 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में मेकर्स ने इसकी घोषणा की है। निखिल आडवाणी निर्देशित ‘वेदा’ एक एक्शन से भरपूर फिल्म हैं, जो कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है।
 
जॉन अब्राहम की इस फिल्म में दिल दहला देने वाले स्टंट और जबरदस्त एक्शन होंगे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी चौंका देने वाली होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
 
'वेदा' पहले 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। जॉन अब्राहम ने वेदा की नई रिलीज डेट अनाउंस करते हुए पोस्ट किया, इस स्वतंत्रता दिवस, वो आ रहे हैं... इंसाफ की जंग लड़ने। वेदा 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
बता दें निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित, वेदा का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ तमन्ना भाटिया और शरवरी वाघ अहम किरदार में हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कंगना रनौट के सपोर्ट में आईं शबाना आजमी, थप्पड़ कांड पर बोलीं- सुरक्षाकर्मियों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए