1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jennifer lopez got married with ben affleck in georgia

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने परिवार की मौजूदगी में दोबारा रचाई शादी | jennifer lopez got married with ben affleck in georgia

Jennifer Lopez
हॉलीवुड की मशहूर गायिका एवं अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक ने एक महीने बाद दोबारा शादी रचा ली है। दोनों साल 2002 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि बीच में लंबे समय तक दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। बीते दिनों ही जेनिफर और बेन लास वेगस में शादी के जोड़े में दिखाई दिए थे।

 
इसके बाद दोबारा एक बार जेनिफर और बेन ने फैमिली और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की। दोनों जॉर्जिया के सवाना में एफ्लेक के घर पर तीन दिन तक चले समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए। 
 
लोपेज और एफ्लेक ने नवंबर 2002 में सगाई की थी, लेकिन 2004 में लोपेज ने सगाई को खत्म कर दिया था। लोपेज इससे पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं। गायक-गीतकार मार्क एंथनी, अभिनेता क्रिस जुड और निर्माता एजनी नोआ उनके पूर्व पति हैं।
 
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने पहली बार फिल्म 'गिगली' में काम करने के बाद डेटिंग शुरू की थी। नवंबर 2002 में उनकी सगाई हो गई थी, लेकिन लोपेज ने 2004 की शुरुआत में सगाई तोड़ दी और उसी साल जून में गायक मार्क एंथोनी से शादी कर ली। 2008 में इस जोड़े के जुड़वां बच्चे मैक्स और एम्मे हुए। 
 
इससे पहले जेनिफर ने साल 1997 में ओजानी नोआ से शादी की थी। हालांकि, यह शादी महज सालभर में ही टूट गई। फिर उन्होंने 2001 में क्रिस जड से शादी की। तीन साल चली यह शादी 2003 में खत्म हो गई। बता दें कि बेन भी तलाकशुदा और 3 बच्चों के पिता है।
 
अगला लेख
इस बॉलीवुड एक्टर संग काम करना चाहते हैं 'केजीएफ' स्टार यश