1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt is changing her name to alia bhatt kapoor

आलिया भट्ट बदलेंगी अपना नाम, बोलीं- लेफ्ट आउट फील नहीं... | alia bhatt is changing her name to alia bhatt kapoor

alia bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस साल अप्रैल में रणबीर कपूर के संग शादी के बंधन में बंधी थीं। आलिया इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। यह कपल अपने पहले बेबी के वेलकम की तैयारी कर रहा है। इसी बीच आलिया भट्ट ने अपने नाम बदलने की तैयारी भी कर ली है। 

 
आलिया भट्ट ने घोषणा की है कि वह अपना नाम ऑफिशियली बदलने वाली हैं। वह अपने नाम के साथ पति रणबीर कपूर का सरनेम जोड़ने वाली हैं। वह अपने नाम को आलिया भट्ट से आलिया भट्ट कपूर करेंगी।
 
मिड डे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा, उनका स्क्रीन नेम आलिया भट्ट ही रहेगा लेकिन उनका ऑफिशियली नेम आलिया भट्ट कपूर हो जाएगा। वह अपने पासपोर्ट पर भी अपना नाम बदलने वाली हैं और वह इससे काफी खुश हैं। 
 
आलिया ने कहा, अब हमारा बेबी होने वाला है। मैं अब भट्ट नहीं रहना चाहती हूं। कपूर परिवार एक साथ ट्रैवल कर रहा है, आप जानते हैं मेरा क्या मतलब है? मैं लेफ्ट आउट नहीं फील करना चाहती हूं। मैं हमेशा आलिया भट्ट ही रहूगीं, लेकिन अब मैं कपूर भी हूं।
 
एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपना सरनेम बदलने का काफी टाइम से सोच रही है लेकिन लगातार बिजी रहने और विदेश का सफर करने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी हैं। वहीं रणबीर कपूर भी अपने पासपोर्ट पर मैरिटल स्टेटस बदल चुके हैं। अब उनके पासपोर्ट पर मैरिड लिखा नजर आता है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म हैं। वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। 
 
अगला लेख
रितिक रोशन के 'महाकाल थाली' एड पर मचा बवाल, मंदिर के पुजारी बोले- कोई दूसरा समाज होता तो...