1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jasmin bhasin slams trolls who targeted her for inter religion relationship with aly goni

दूसरे धर्म के एक्टर संग प्यार में जैस्मिन भसीन, ट्रोलर्स को दिया जवाब- ये हमारी लाइफ है...

Jasmin Bhasin
टीवी एक्ट्रेस अली गोनी और जैस्मिन भसीन काफी टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर पब्लिकली एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। हालांकि अलग-अलग धर्मों से होने की वजह दोनों को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 
 
अब जैस्मिन भसीन ने धर्म के आधार पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए जैस्मिन ने का, अली और मैं दोस्त के तौर पर मिले थे, फिर बिग बॉस हुआ। मैं शो में जा रही थी और उससे पहले हमने डिस्कस किया था कि साथ रहना हमारे लिए कोई ऑप्शन नहीं है। हमने हमारी राहें अलग कर ली थी। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, इसके बाद मैं बिग बॉस में गई और अली भी वहां आ गया। अली ने कहा कि हम रिश्ते को एक मौका देते हैं। हम हमेशा से प्यार में थे, बस हम इनकार में थे और उस समय इसके लिए तैयार भी नहीं थे। इसके बाद हम एक नतीजे पर पहुंचे और एक-दूसरे को वैसे ही अपनाया जैसे हम है। 
 
जैस्मिन ने कहा, इसलिए अब हमारे लिए किसी की राय मायने नहीं रखती। अगर कोई हमारे रिलेशनशिप को लेकर निगेटिव कमेंट करता है, जिससे हमारा रिश्ता प्रभावित होता है, तो उन्हें शर्म आनी चाहिए। दुनिया को प्यार और पॉजिटिविटी की जरूरत है। अगर दो लोग खुश है, तो आप अपनी बेवकूफी भरी राय अपने पास रख सकते हैं। 
 
उन्होंने आगे कहा, अगर कोई वाकई होशियार है, तो अपनी जिंदगी पर ध्यान दें। ये हमारी लाइफ है और अपनी चीजें हम खुद सुलझा सकते हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गर्दन पर बैंडेज, आंखों में आंसू, सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ का पहला वीडियो आया सामने