• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. punjabi singer gurdas maan brother gurpanth died at 68
Last Modified: मंगलवार, 10 जून 2025 (13:41 IST)

गुरदास मान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सिंगर के छोटे भाई का हुआ निधन

Gurdas Maan's brother dies
फेमस पंजाबी सिंगर गुरदास मान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है।  गुरपंथ मान पिछले दो महीने से बीमार चल रहे थे। 9 जून 2025 को उन्होंने मोहाली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।
 
10 जून की सुबह परिवार ने गुरपंथ मान के निधन की जानकारी दी। गुरपंथ अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार के सभी लोग विदेश में रहते हैं। वहीं गुरपंथ मान का अंतिम संस्कार 10 जून 2025 को चंडीगढ़ में किया जाएगा।
 
बताया जा रहा है कि गुरपंथ की हालत में सुधार देखते हुए उम्मीद थी वो जल्द ठीक हो जाएंगे। उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई थी, लेकिन सोमवार को शाम करीब पांच बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स की टीम ने तुरंत ही इलाज शुरू किया, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए।
 
गुरपंथ सिंह मान मूल रूप से गिद्दड़बाहा के रहने वाले थे। वे अपने सरल स्वभाव और समाज सेवा के लिए जाने जाते थे। पेशे से वे एक किसान और कमीशन एजेंट थे और इलाके में काफी सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे।  
ये भी पढ़ें
विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' का बदला टाइटल, अब इस नाम से होगी रिलीज