1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when ajay devgn reveals wife kajol bad habits on karan johar show

काजोल की इस आदत से परेशान हैं अजय देवगन, बताया- बुढ़ापे में ये करने में लगा देती हैं 3-3 घंटे

kajol
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। काजोल और अजय की शादी को 26 साल हो चुके हैं। लेकिन दोनों के बीच प्यार अभी भी कम नहीं हुआ है। जब भी वे किसी इवेंट में जाते हैं तो मौज-मस्ती करते नज़र आते हैं।
 
हालांकि हर पति-पत्नी की तरह दोनों के बीच प्यार के साथ ही कुछ शिकायतें भी है। बीते दिनों अजय और काजोल ने करण जौहर के चैट शो में अपनी जिंदगी के कई मजेदार बातें बताई थीं। इस दौरान अजय देवगन ने बताया था कि वो अपनी पत्नी की इस हरकत से काफी परेशान रहते हैं। 
 
जब शो में करण जौहर ने सोशल मीडिया और सेल्फी की बात उठाई, तो अजय ने मजाक में कहा, मुझे काजोल की फोटो क्लिक करवाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन प्रॉब्लम यह है कि फोटो खींचने के बाद वो उसे तीन घंटे तक एडिट करती हैं, ताकि सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकें।
 
अजय ने कहा था, पहले काजोल ऐसा नहीं करती थीं, लेकिन अब बुढ़ापे में ये आदत लग गई है। इस पर काजोल ने तुरंत अजय पर पलटवार करते हुए कहती हैं, 'बूढ़ा होगा तू, मैं नहीं!' 
 
बता दें कि अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात साल 1995 में फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। फरवरी 1999 में दोनों ने शादी रचा ली। अजय और काजोल के दो बच्चे बेटी नीसा और बेटा युग है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मोहनलाल के पास है दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में फ्लैट, इतनी है साउथ सुपरस्टार की नेटवर्थ