1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karisma kapoor ex husband sanjay kapur death mother rani kapuor letter shocking revelations
Last Updated : शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 (18:19 IST)

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत पर मां ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ लोग हड़पना चाहते हैं विरासत

Sanjay Kapoor death
करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की मौत को लेकर अब उनकी मां रानी कपूर ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। रानी कपूर ने संजय की मौत को "संदिग्ध" बताते हुए कहा है कि उन्हें इस घटना की सच्चाई जानने का अब तक कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने एक पत्र लिखकर कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) रोकने की मांग की है।
 
‘मधुमक्खी निगलने से हार्ट अटैक’ वाली कहानी पर शक
12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय संजय कपूर की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई। लेकिन अब उनकी मां ने इस थ्योरी पर शक जताया है। रानी कपूर का कहना है कि उन्हें केवल मीडिया से मिली जानकारी ही हासिल हुई है, परिवार को कोई ऑफिशियल जवाब या दस्तावेज नहीं सौंपा गया।
 
अचानक दस्तावेजों पर करवाया गया साइन
रानी कपूर ने यह भी दावा किया है कि संजय की मौत के कुछ दिन बाद उनसे कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। उन्होंने कहा कि वे दस्तावेज उन्हें पढ़ने तक नहीं दिए गए। उन्होंने लिखा, “मैं अपने बेटे के निधन की जानकारी की तलाश में हूं, लेकिन इसके बदले में मुझे केवल चुप्पी और असहयोग मिला है।”
 
कंपनी और संपत्ति को लेकर साजिश का शक
रानी कपूर ने आरोप लगाया कि संजय की मौत के कुछ ही दिनों बाद सोना ग्रुप में बोर्ड सदस्यों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा लोग पारिवारिक विरासत और कंपनी की संपत्ति को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उनका दावा है कि उन्हें कंपनी के खातों और कामकाज से पूरी तरह अलग कर दिया गया है।

 
‘गुजारे के लिए दूसरों पर निर्भर हूं’ – मां रानी कपूर
अपने पत्र में रानी कपूर ने दुख जताया कि उन्हें उनके ही बेटे की मौत के बाद जीवनयापन के लिए दूसरों पर निर्भर बना दिया गया है। उन्होंने कहा, “मुझे मेरे ही संसाधनों और अधिकारों से दूर कर दिया गया है। यह सब मेरे इकलौते बेटे के निधन के एक महीने के अंदर हो गया।”
ये भी पढ़ें
Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध को दर्शाती बॉलीवुड फिल्में