1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunjay kapur last words before heart attack on polo match

मौत से पहले संजय कपूर के ये थे आखिरी शब्द, पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के बाद आया था हार्ट अटैक

Sunjay Kapur
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की अचानक मौत से हर कोई शॉक्ड है। संजय का निधन इंग्लैंड में पोलो खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि पोलो खेलते समय उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा।  
 
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार संजय कपूर को एनाफिलेक्टिस शॉक लगा होगा, क्योंकि उनके मुंह में मधुमक्खी ने डंक मार दिया था। पोलो मैच के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने संजय को कहते हुथा था कि ''मैंने कुछ निगल लिया है।' यही उनके आखिरी शब्द थे। 
संजय कपूर के एक करीबी दोस्त ने द टेलीग्राफ को बताया कि उन्हें हर कोई याद करेगा। उन्होंने बहुत से लोगों को नौकरी दी है और बहुत से दोस्त बनाए थे। वो बहुत ही खुशमिजाज इंसान थे। उदार और दयालु थे। वह किसी में भेदभाव नहीं करते थे। पार्टीज में भी सबको बुलाते थे।
 
संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। लेकिन उनकी अमेरिका की नागरिकता की वजह से पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो सकती है। खबरों के अनुसार संजय कपूर के पास अमेरिकी नागरिकता है और चूंकि उनका निधन लंदन में हुआ, इसलिए उनके शव को भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया जटिल हो सकती है। 
 
संजय कपूर के आखिरी पल 
संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, तभी अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। खेल के बीच में ही उनका दम घुटने लगा। संजय ने खेल रोकने का अनुरोध किया और फिर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक दीवाने की दीवानियत की रैप-अप पार्टी के दौरान हुआ हादसा, बाल-बाल बचे हर्षवर्धन राणे!