1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mohanlal has a flat in the worlds tallest building Burj Khalifa

मोहनलाल के पास है दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में फ्लैट, इतनी है साउथ सुपरस्टार की नेटवर्थ

Mohanlal Burj Khalifa flats
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने 400 ‍से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है। मोहनलाल सबसे अमीर साउथ एक्टर में से भी एक है। इतना ही नहीं मोहनलाल इकलौते भारतीय एक्टर हैं जिनका दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में भी घर है। 
 
मोहनलाल के पास बुर्ज खलिफा के 29वें फ्लोर पर फ्लैट है। इसके अलावा उनके पास चेन्नई, ऊटी, महाबलिपुरम में भी कई घर हैं। वह अपने परिवार के साथ कोच्चि में रहतें हैं, जहां उनके पास थेवारा और एलामक्कारा में दो आलीशान बंगले हैं। 
 
मोहनलाल की नेटवर्थ 427.5 करोड़ रुपए हैं। वह न सिर्फ एक्टिंग से कमाई करते हैं बल्कि उनके कई बिजनेस भी हैं। मोहनलाल के पास कोच्चि में एक थिएटर हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट, प्रोडक्शन हाउस और हॉस्पिटल में इन्वेस्ट किया है। 
 
बता दें कि फिल्मों में आने से पहले मोहनलाल रेसलर थे। उन्होंने 1977-78 में केरल स्टेट रेसलिंग चैम्पियनशिप जीती थी।  उनका सेलेक्शन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हो गया था। हालांकि, एक्टर को फिल्मों में आना था, जिसकी वजह से वो रेसलिंग में अपना करियर आगे नहीं बढ़ा पाए। इतना ही नहीं वो ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
काजोल की इस आदत से परेशान हैं अजय देवगन, बताया- बुढ़ापे में ये करने में लगा देती हैं 3-3 घंटे