जाह्नवी कपूर को एक्ट्रेस नहीं बनाना चाहती थीं मां श्रीदेवी, अपनी फिल्म के इस किरदार पर रखा था बेटी का नाम
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म धड़क से कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई थी। जाह्नवी फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बचा चुकी हैं।
जाह्नवी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी को शुरू से एक्टिंग में दिलचस्पी थी मगर उनकी मां श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने। श्रीदेवी चाहती थीं कि जाह्नवी डॉक्टर बने।
क्या आप जानते हैं श्रीदेवी ने अपनी बेटी का नाम अपनी ही एक फिल्म के किरदार पर रखा था। जब जाह्नवी का जन्म हुआ उसी दौरान उनकी मां श्रीदेवी और चाचा अनिल कपूर की फिल्म 'जुदाई' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर भी थीं। फिल्म में उर्मिला के किरदार का नाम जाह्नवी था। इसी किरदार पर श्रीदेवी ने बेटी का नाम जाह्नवी रखा था।
वर्क फ्रंट की बात करें धड़क के बाद जाह्नवी कपूर उलझ, गुंजन सक्सेना, रूही और देवरा में नजर आ चुकी हैं। वह जल्द ही फिल्म परम सुंदरी, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और आरसी 16 में नजर आने वाली हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें