1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ittefaq, Akshay Khanna, Shahrukh Khan, Sonakshi Sinha, Sidharth Malhotra

मैं अक्षय का बहुत बड़ा फैन हूं : शाहरुख खान

इत्तेफाक
यश चोपड़ा की 1969 में आई फिल्म 'इत्तेफाक' शाहरुख खान की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। वे हमेशा से ही इस फिल्म को दोबारा बनाना चाहते थे और इसमें एक्टिंग भी करना चाहते थे। व्यस्तता के कारण वे अपनी यह ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने इसकी टीम का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ा। करण जौहर और रेणु रवि चोपड़ा के साथ को -प्रोड्युसर बन कर उन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया है। 
 
फिल्म में अक्षय खन्ना ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है, जिसे दो बड़े मर्डर केस सुलझाना है। पुलिस वाले किरदार में अक्षय, ट्रेलर में शानदार लग रहे हैं। शाहरुख कहते हैं अक्षय को समझना मुश्किल है और यही बात फिल्म के लिए अच्छी है।


मुझे लगता है कि इस फिल्म में यह किरदार उनसे अच्छा और कोई नहीं निभा सकता था। मैं उनका बड़ा फैन हूं। मैं हमेशा से उनकी एक्टिंग का दीवाना रहा हूं। वे छोटा काम भी शानदार इमोशंस के साथ बिना किसी मेहनत के कर लेते हैं। वे आपको हमेशा फिल्म में अपने कैरेक्टर को समझने का समय देते हैं। 


 
अक्षय खन्ना के प्रति यह दीवानगी शाहरुख में पहले कभी नहीं देखी गई, लेकिन अक्षय और उनकी एक्टिंग को लेकर कही गई शाहरुख की बात सही है। अक्षय खन्ना के साथ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं। अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। 
अगला लेख
इत्तेफाक की कहानी