1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Gauri Khan, Suhana Khan, Shahrukh Khan, Halloween Party

हैलोवीन बैश में सुहाना खान की सुंदरता के आगे सब फेल

गौरी खान
अभी कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि शाहरुख खान की बेटरहाफ और इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान मुंबई में एक हैलोवीन पार्टी का सेट तैयार कर रही हैं। अब पता लगा है कि यह तो उन्हीं की पार्टी थी जो कि गौरी ने मुंबई के 5 स्टार होटल ताज लैंड में होस्ट की। इस पार्टी में खास था उनकी बेटी यानी सुहाना खान का गॉर्जियस लुक।

सुहाना इस पार्टी में गोल्‍डन कलर के वनपीस बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थीं। साथ में गोल्डन हील्‍स और खुले लंबे बालों में सुहाना बहुत खूबसूरत लग रही थीं। पार्टी में सभी की नज़रें सुहाना पर थीं और सुहाना ने भी फोटोग्राफर्स को पोज़ देने में झिझक नहीं की। 

अपनी मॉम के हैलोवीन बैश में सुहाना ने सारी रौनक चुरा ली। पार्टी में मलाइका अरोड़ा भी गोल्डन ड्रेस पहने आई थीं, लेकिन इस फैशन लेडी का जादू भी सुहाना के आगे फीका लगा। गौरी ने एक सिंपल वाइट गाउन पहना हुआ था। 

इसके अलावा पार्टी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​भी थे। उन्होंने गौरी खान, सुहाना खान, भावना पांडे, सुज़ैन खान के साथ सेल्फी ली और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। 

सुज़ैन खान ने भी अपनी और गौरी खान की पिक्चर अपलोड की जिसमें वे बेहद खुश नज़र आ रही थीं। पार्टी में संजय कपूर सहित कई और सेलेब्स भी नजर आए। 
अगला लेख
'गोलमाल अगेन' से अनु मलिक नाराज