1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Anand L Rai, Salman Khan, Deepika Padukone

शाहरुख खान का धमाका... एक ही फिल्म में काजोल-श्रीदेवी-रानी-आलिया-दीपिका और सलमान

शाहरुख खान
अपने गिरते हुए करियर ग्राफ को फिर ऊंचा करने की कोशिश में शाहरुख खान लगे हुए हैं। कहने वालों ने तो कह दिया है कि उनका दौर अब बीत गया है। स्टारडम में पहले जैसी बात नहीं है, लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं या कहना चाहिए कि ज्यादा संख्या में हैं जिनका मानना है कि एक फिल्म हिट होते ही शाहरुख के खिलाफ उठने वाली आवाज बंद हो जाएंगी। 
 
इस समय शाहरुख खान एक ही फिल्म कर रहे हैं जिसे आनंद एल. राय बना रहे हैं। आनंद इसके पहले तनु वेड्स मनु सीरिज की शानदार फिल्म बना चुके हैं और पहली बार इतने बड़े सितारे के साथ काम कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अलग होगी। शाहरुख को इस तरह पेश किया जाएगा कि कुछ नया नजर आएगा। 
 
इस फिल्म में भले ही कैटरीना कैफ हीरोइन हैं, लेकिन रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर, श्रीदेवी, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। एक स्पेशल सांग बनाया जाएगा जिसमें रोमांस के बादशाह इन खूबसूरत नायिकाओं के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे। 
 
सलमान खान भी फिल्म में विशेष भूमिका निभा रहे हैं। आखिर शाहरुख का कर्जा भी तो उतारना है। शाहरुख ने सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में एक जादूगर की छोटी-सी भूमिका निभाई थी। 
 
किंग खान सारा जोर इस फिल्म के लिए लगा रहे हैं क्योंकि बात अब आर या पार की हो गई है। 
अगला लेख
सलमान खान ने सुलझाया सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन का पंगा