1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ishaan Khatter, Malvika Mohanan, Beyond The Clouds, Trailer

'बियॉण्ड द क्लाउड्स' के ट्रेलर में दिख रहा ईशान का अलग रंग

ईशान खट्टर
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर बॉलीवुड में आने से पहले ही इंटरनेशनल सेलीब्रिटी बन चुके हैं। माजिद मजिदी द्वारा निर्देशित फिल्म 'बियॉण्ड द क्लाउड्स' में ईशान खट्टर लीड एक्टर हैं और यह उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें ईशान की एक्टिंग को बहुत सराहा जा रहा है। फिल्म का एक ट्रेलर पहले भी रिलीज हो चुका है। 
 
पहले ट्रेलर में कहानी एक ऐसे लड़के की बताई गई है जो बचपन में ही अपने मां-बाप खो देता है और बड़ा होकर बहुत पैसा कमाना चाहता है। वो एक गलत काम में फंस जाता है। उसकी और उससे जुड़े लोगों की ज़िन्दगी में उथल-पुथल मच जाती है। 
 
इस नए ट्रेलर में वो एक अलग ही लड़का बताया गया है। ट्रेलर में ईशान और मालविका दिखाए गए हैं। माल्विका यानी तारा ने ही ईशान यानी आमिर को बचपन से पाला है। दोनों की कहानी अलग मोड़ लेती है जब तारा को जेल होती है और उसके परिवार वाले ईशान से मिलते हैं। 
 

 
ना चाहते हुए वे तारा के परिवार को संभालते है। फिल्म की एक अलग ही कहानी और एक अलग ही किरदार इस ट्रेलर में देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प है। इसकी भारत में रिलीज़ 20 अप्रैल को होने वाली है और दर्शकों को ईशान की इस फिल्म का बेहद इंतज़ार है। 
अगला लेख
शाहिद को छोड़ वरुण धवन की तरफ आगे बढ़े इम्तियाज़ अली