1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. hrithik roshan making his hollywood debut

वॉर की सफलता के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे रितिक रोशन!

Hrithik Roshan
बॉलीवुड के स्टाइलिश एक्टर रितिक रोशन एक से बढ़कर एक फिल्में दे रहे हैं। वॉर और सुपर 30 की सफलता के बाद हाल ही में रितिक से जुड़ी एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि रितिक बहुत जल्द हॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं।

 
खबरों के अनुसार अमेरिका की किसी एजेंसी ने रितिक को हॉलीवुड के एक प्रोजेक्ट के लिए ऑफर दिया है। वहीं रितिक की मैनेजर ने बताया है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भी भर दी है। लेकिन फिलहाल रितिक की तरफ से इस खबर को लेकर कोई पुष्टी नहीं हुई है।
अंतरराष्ट्रीय पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार अमृता सेन ने कहा, ‘रितिक हमेशा से मेहनती रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से रितिक भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं। वह इस तथ्य को लेकर उत्साहित हैं कि ग्लोबल मार्किट के लिए दुनिया के अन्य हिस्सों की कहानियां आज और मजबूत होंगी।’
 
अगर ऐसा हुआ तो 'सुपर 30' और 'वॉर' के बाद अब रितिक रोशन हॉलीवुड में भी धमाल मचाते हुए आएंगे नजर। वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक अपनी कृष की सीरीज को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। वहीं खबरें आ रही है कि वह जल्द ही सौरभ गांगुली की बायोपिक में भी नजर आ सकते हैं। 
 
अगला लेख
अबराम ने बनाई पिता शाहरुख खान की ड्रॉइंग, खुशी से फूले नहीं समा रहे किंग खान