सम्बंधित जानकारी
- करीना कपूर खान और सोनम कपूर आहुजा स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' सीक्वेल के लिए है तैयार
- सलमान खान की 'रेस 3' के साथ शाहरुख खान की होगी ईदी
- 'रेस 3' में होंगे जैकलीन फर्नांडीज के 4 धमाकेदार डांस, पोल डांस की होगी बरसात
- धर्मेन्द्र ने शानदार फोटो के साथ सलमान को दी 'रेस 3' के लिए शुभकामनाएं
- धमाकेदार पोस्टर के साथ सनी देओल ने की 'यमला पगला दीवाना फिर से' की रिलीज डेट अनाउंस
आनंद कुमार की जीत पर रितिक रोशन ने दी बधाई
गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर बन रही फिल्म 'सुपर 30' में रितिक रोशन, आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। आनंद कुमार आईआईटी-जेईई में परीक्षा देने वाले बच्चों को तैयारी करवाते हैं। 'सुपर 30' नाम से चलाई जाने वाली इस कोचिंग में उन छात्रों को लिया जाता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और अपनी कोचिंग की फीस नहीं दे सकते। छात्रों के रहने, खाने-पीने और किताबों तक का खर्चा 'सुपर 30' संस्थान द्वारा ही दिया जाता है और इसमें सभी 30 बच्चे पास भी होते हैं।
ऐसे में इस बार भी 'सुपर 30' के बच्चों को मिली सफलता पर सभी को गर्व है। इस बार 'सुपर-30' के 30 छात्रों में से 26 छात्र बेहतरीन अंकों के साथ आईआईटी-जेईई की परीक्षा पास करने में कामयाब हुए हैं। आनंद कुमर और बच्चे तो खुश हैं ही, साथ ही फिल्म में उनकी भुमिका निभाने वाले रितिक रोशन भी काफी खुश हैं।
इस उपलब्धि पर रितिक ने आनंद कुमार को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि आप सभी को बधाई। आनंद सर, आपने एक बार फिर कर दिखाया। इसके साथ उन्होंने आनंद कुमार और बच्चों के जश्न की तस्वीरें पोस्ट कीं।
Congratulations to all of you. Anand Sir you have done it again. Making the world better one student at a time. #Super30 @teacheranand https://t.co/YED0S2LOk0
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 10, 2018
इस साल मिली सफलता के बारे में बताते हुए आनंद कुमार ने कहा कि आज फिर से एक बार आईआईटी प्रवेश परीक्षा के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जब ईमानदार कोशिश और बेहिसाब मेहनत एक साथ मिल जाए तब कामयाबी कदम चूम ही लेती है। आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' की शूटिंग जारी है। सेट पर से रितिक रोशन के कुछ लुक्स भी जारी हुए जिन्हें काफी पसंद किया गया है।
