1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol, Yamla Pagla Deewana Phir Se, Poster, Release Date

धमाकेदार पोस्टर के साथ सनी देओल ने की 'यमला पगला दीवाना फिर से' की रिलीज डेट अनाउंस

सनी देओल
सनी देओल के फैंस को लंबे समय से इंतजार था 'यमला पगला दीवाना फिर से' की रिलीज डेट अनाउंस होने का। आखिरकार सनी ने इस पर से परदा हटा दिया। एक धमाकेदार पोस्टर के जरिये उन्होंने रिलीज डेट अनाउंस की है। यह फिल्म इस वर्ष 15 अगस्त को रिलीज होगी और देओल्स के प्रशंसकों ने यह तारीख नोट कर ली होगी। फिल्म का टीज़र 14 अगस्त को रिलीज होगा 
 
अक्षय की गोल्ड से मुकाबला 
वेबदुनिया ने पहले ही बता दिया था कि सनी देओल 15 अगस्त को फिल्म रिलीज करने की सोच रहे हैं और वैसा ही हुआ। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' भी रिलीज होने वाली है जिसमें वे हॉकी कोच बने हैं। यह अब सनी बनाम अक्षय का मुकाबला बन गया है। 
 
शानदार पोस्टर 
फिल्म का पोस्टर शानदार है। इसमें सनी का किरदार 'पगला' है। पंजाब के खेत हैं और सनी अपने मजबूत कंधों से ट्रैक्टर को खींच कर अपना दमखम बता रहे हैं। चेहरे पर उनके गुस्से का भाव है। 
 
यमला पगला दीवाना सीरिज की तीसरी फिल्म 
यमला पगला दीवाना फिर से इस सीरिज की तीसरी फिल्म है। इस सीरिज की पहली फिल्म हिट और दूसरी फ्लॉप रही थी। तीनों फिल्मों को अलग-अलग निर्देशकों ने निर्देशित किया है। 
अगला लेख
तीन अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगी कृति सेनन, इस वर्ष बड़ी है प्लानिंग