सम्बंधित जानकारी
- क्या अक्षय कुमार की नाराजगी के कारण यह फिल्म आगे बढ़ेगी?
- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष (द्वितीय) का पाक्षिक-पंचांग, पढ़ें आगामी खास योग और त्योहार...
- सूरत की दो डाइंग मिल में आग, 35 मजदूर जख्मी
- मुंबई की इमारत में लगी आग, एक हिस्सा गिरा, दो दमकलकर्मी घायल
- क्रिकेट में जो भारत के सामने हैं पिद्दी, ऐसे 5 देश फुटबॉल में भारत से आगे
दीपिका पादुकोण की बिल्डिंग में लगी आग
मुंबई स्थित जिस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का अपार्टमेंट है वहां पर आज आग लग गई। बिल्डिंग के बी-विंग में आग लगी। यह प्रभादेवी में स्थित है। आग का कारण पता नहीं चल सका है।
दीपिका से जुड़े लोगों के अनुसार जब आग लगी तब दीपिका अपने घर पर नहीं थीं। वे एक ब्रैंड के शूट के लिए गई हुईं हैं। दीपिका के घर और ऑफिस तक आग नहीं पहंच पाई। यह 32वीं मंजिल पर है।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। दीपिका के स्टाफ ने अपार्टमेंट खाली कर लिया है। दीपिका के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं कि वे सुरक्षित हैं।
दीपिका ने यह अपार्टमेंट 2010 में खरीदा था जो संयुक्त रूप से दीपिका और उनके पिता प्रकाश पादुकोण के नाम पर है।
