सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान की फिल्म राधे होगी ईद 2020 पर रिलीज!
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
- सलमान खान को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी
- आलिया भट्ट ने छिनी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, प्रियंका के हाथ से निकला बड़ा मौका?
- वेलकम 3 को लेकर अनीस बज़्मी ने किया खुलासा
'हाउसफुल 4' से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर | housefull 4 akshay kumar first look poster out
बॉलीवुड स्टार अक्षय की पॉपुलर 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
हाउसफुल 4 के इस पोस्टर में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है, जो कि काफी मजेदार है। हाउसफुल 4 से अक्षय कुमार के दो लुक सामने आए हैं।
एक पोस्टर में अक्षय कुमार का बाला लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में वो हाथों में धनुष लिए योध्दा की शक्ल में नजर आ रहे हैं। इस लुक में वो काफी गुस्सैल दिख रहे हैं। उनकी तस्वीर के उपर लिखा है, 'बाला शैतान का साला।'
वहीं दूसरे पोस्टर में राजकुमार बाबा लुक के साथ लंदन के हैरी का लुक भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ये दोनों ही पोस्टर काफी मजेदार है।
पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने अपना इंट्रोडक्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से।' इसके साथ अक्षय ने यह भी बताया की फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
'हाउसफुल' सीरीज लोगों का काफी पसंदीदा फ्रैंचाइज है। अभी तक इसके जितने भी पार्ट आए हैं सभी लोगों को काफी पसंद आए है। कहा जा रहा है कि 'हाउसफुल 4' बॉलीवुड की सबसे बड़ी बजट की कॉमेडी फिल्म होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है। अभी फिल्म से सिर्फ अक्षय कुमार का ही लुक सामने आया है, धीरे-धीरे हाउसफुल 4 से सभी स्टारकास्ट के मजेदार लुक हर घंटे शेयर किए जाएंगे।
