बुधवार, 15 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. honey singh delhi concert fight viral video
Last Modified: रविवार, 15 मार्च 2026 (17:05 IST)

हनी सिह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, भीड़ के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

yo yo honey singh concert delhi
बॉलीवुड के फेमस सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अपना 'माई चैप्टर- इंडिया टूर' का जोरदार आगाज किया। इस कॉन्सर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हनी सिंह ने अपने कॉन्सर्ट में कई हिट गाने गाकर समा बांध दिया। 
 
कॉन्सर्ट के दौरान माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब दर्शकों के एक समूह और इवेंट के स्पॉन्सर टीम के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई। इस दौरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। इस मारपीट और अफरा-तफरी के माहौल के बीच भी हनी सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। वहीं बवाल मचने के बाद दिल्ली पुलिस ने वहां पहुंचरक हालात पर काबू किया। 
 
विवाद की वजह क्राउड मैनेजमेंट और वीआईपी एक्सेस को लेकर हुई गलतफहमी बताई जा रही है। सुरक्षा घेरे को तोड़ने और स्पॉन्सर टीम के साथ बदसलूकी के आरोपों के बीच यह झड़प काफी देर तक चलती रही। स्थिति बिगड़ते देख दिल्ली पुलिस और निजी सुरक्षा गार्ड तुरंत हरकत में आए। पुलिस ने भीड़ के बीच घुसकर झगड़ा कर रहे लोगों को अलग किया और कुछ देर के लिए कॉन्सर्ट के उस हिस्से को खाली कराया। 
 
यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह का कॉन्सर्ट विवादों में रहा हो। इसी साल जनवरी में एक अन्य शो के दौरान उन्होंने मंच से कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी थी। बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
ये भी पढ़ें
सुनील ग्रोवर ने की कादर खान की मिमिक्री, 'साजन चले ससुराल' के खुराना बनकर लुटी महफिल