सम्बंधित जानकारी
- 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को मिला अपना विनर, इनाम में मिले इतने लाख रूपए
- बर्थडे पर रितिक रोशन के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर कराया परिचय
- कोरोनावायरस की चपेट में आया किश्वर मर्चेंट का 4 महीने का बेटा
- रितिक रोशन के बारे में 25 रोचक जानकारियां
- रितिक रोशन के बर्थडे पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, 'विक्रम वेधा' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज
hollywood comedian bob saget passes away | मशहूर हॉलीवुड कॉमेडियन बॉब सगेट का निधन, संदिग्ध हालत में मिला शव
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। अमेरिका के मशहूर कॉमेडियन बॉब सगेट का निधन हो गया है। 65 वर्षीय एक्टर की मृत्यु संदिग्ध हालत में हुई है। उनका शव रविवार की रात को फ्लोरिडा के एक होटल के कमरे से बरामद किया गया।
पुलिस बॉब सगेट की मौत के कारणों के बारे में पता लगा रही है। उनकी इस तरह से हुई मौत की खबर ने हॉलीवुड इंडस्ट्री को मायूस कर दिया है। उनके फैंस में गहरी निराशा छा गई है।
खबरों के अनुसार बॉब सगेट रविवार की शान फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में रिट्ज-कार्लटन के एक होटल के कमरे में कर्मचारियों को अचेत हालत में मिले। वहां के शेरिफ वहां मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत ही बॉब को मृत घोषित कर दिया। अभी उनके मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा हैस
बॉब सगेट की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उन्होंने अपने स्टैंड कॉमेडी से बहुत से लोगों का दिल जीता। उन्होंने स्टैंड कॉमेडी के अलावा टेलीविजन के शोज भी होस्ट किए थे। उन्हें एबीसी के टेलीविजन शो 'फुल हाउस' में निभाए किरदार डैनी टनर के लिए जाना जाता है।
