1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को मिला अपना विनर, इनाम में मिले इतने लाख रूपए

saumya kamble win the indias best dancer season 2 | 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को मिला अपना विनर, इनाम में मिले इतने लाख रूपए

Indias Best Dancer 2
टीवी के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को अपने दूसरे सीजन का विनर मिल गया है। महाराष्ट्र की सौम्या कांबले ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सौम्या को 15 लाख रुपए का चेक और एक शानदार गाड़ी बतौर इनाम के तौर पर दी गई है। 

 
शो में बतौर कोरियोग्राफर सौम्या को गाइड करने वाली कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी सम्मानित किया गया है। वर्तिका झा को 5 लाख का चेक दिया गया है। इसके अलावा चार कंटेस्टेंट्स को 1-1 लाख रूपए का चेक दिया गया है। 
 
ट्रॉफी जीतने के बाद सौम्या ने कहा, मैंने इस दिन के लिए सच में कड़ी मेहनत की है और मुझे खुशी है कि ऐसा हुआ। मैं अपने माता-पिता, मेरी कोरियोग्राफर को भी धन्यवाद देना चाहती हूं, मैं अपने शो के जजेज और दर्शकों का शुक्रिया कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।
 
बता दें महाराष्ट्र के पुणे की सौम्या कांबले अपनी बेली डांसिंग के लिए मशहूर हैं। उनके पिता चाहते थे कि सौम्या एक डॉक्टर बने जबकि उनकी मां उन्हें एक डांसर बनाना चाहती थीं। सौम्या को अपने आकर्षक और स्वाभाविक डांस एक्ट्स के लिए बहुत तारीफें मिलीं। 
 
अगला लेख
मशहूर हॉलीवुड कॉमेडियन बॉब सगेट का निधन, संदिग्ध हालत में मिला शव