गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hollywood actress amanda bynes hospitalised after found roaming naked on street
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 22 मार्च 2023 (11:26 IST)

लॉस एंजिल्स की सड़कों पर इस हालत में मिली हॉलीवुड एक्ट्रेस, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

लॉस एंजिल्स की सड़कों पर इस हालत में मिली हॉलीवुड एक्ट्रेस, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती | hollywood actress amanda bynes hospitalised after found roaming naked on street
Photo Credit : Instagram
'व्हॉट अ गर्ल वॉन्टस' और रोबॉट्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हॉलीवुड एक्ट्रेस अमांडा बाइन्स हाल ही में लॉस एंजिल्स की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूमती नजर आईं। खबरों के अनुसार अमांडा ने खुद एक कार ड्राइवर को रोका और इमरजेंसी नंबर डायल करके पुलिस को मदद के लिए बुलाया। अमांडा मनोरोग की समस्या से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस को इलाज के लिए आयकायट्रिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। 
 
एनसीबी न्यूज के अनुसरा अमांडा बायन्स को लॉस एंजिल्स में रविवार की सुबह बिना कपड़ों के घूमते हुए देखा गया। अमांडा ने खुद ड्राइवर को हाथ देकर रोका और बताया कि वो मनोरोग की समस्याओं से जूझ रही हैं। मदद की जरूरत है। उन्होंने ड्राइवर की मदद से खुद 911 को कॉल कर मदद के लिए बुलाया।
 
खबरों के अनुसार अमांडा काफी लंबे समय से अपने परिवार के अलग रह रही हैं। एक्ट्रेस अपने पूर्व मंगेतर ने बताया ‍कि अमांडा अपनी बीमारी की दवाईयां ठीक से नहीं ले रही हैं। अमांडा को फिलहाल मनोरोग केंद्र में भर्ती कराया गया है।
 
गौरतलब है कि 2013 में अमांडा की हेल्थ काफी ज्यादा बिगड़ गई थी जब उन्होंने अपने पड़ोसी की कार पार्किंग में आग लगा दी थी। इस आग में पड़ोसी का कुत्ता बुरी तरह झुलस गया था। अमांडा को मेंटल हेल्थ की वजह से कंजर्वेशन हाउस में रखने की सलाह दी गई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
तापसी पन्नू ने रिवलिंग ड्रेस के साथ पहना 'मां लक्ष्मी' का नेकलेस, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास