1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Himesh Reshmmiya, Sonam Kapoor, Marriage

हिमेश रेशमिया करने जा रहे हैं टीवी एक्ट्रेस से दूसरी शादी

हिमेश रेशमिया
गायक, संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वे 11 मई को अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से विवाह रचाएंगे जिसमें सिर्फ नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। हिमेश इस शादी को 'लो प्रोफाइल' रख रहे हैं। 
सोनिया कपूर टीवी पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने कभी कभी, कुसुम, पिया का घर जैसे कुछ शोज़ किए हैं। हिमेश और उनकी नजदीकियां कई दिनों से सुर्खियों में थी। 
 
यह हिमेश की दूसरी शादी होगी। उन्होंने 1995 में कोमल से शादी की थी, लेकिन 22 साल बाद 2017 में उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया। वैसे मनमुटाव वर्षों पहले हो गया था। 
 
हिमेश का एक बेटा है जिसका नाम स्वयं है। 
अगला लेख
'दंगल' की अभिनेत्री जायरा वसीम का बड़ा खुलासा