1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. himesh reshammiya title song from surroor 2021 released

हिमेश रेशमिया की नई एल्बम 'सुरूर 2021' का पहला गाना हुआ रिलीज

Himesh Reshammiya
हिमेश रेशमिया का म्यूजिक एल्बम 'आप का सुरूर' काफी हिट हुआ था। अब हिमेश अपनी एक और एल्बम 'सुरूर 2021' लेकर आ गए है। इस एल्बम का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में हिमेश एकबार फिर अपने वहीं पुराने लुक में नजर आ रहे हैं।

 
गाने में हिमेश रेशमिया के दो अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में एक तरफ वह एक रॉकस्‍टार की भूमिका में है, जो अपनी आइकॉनिक टोपी के साथ दिख रहा है, जबकि दूसरे में वह सूट-बूट वाले बिजनसमैन के तौर पर दिख रहे हैं।
 
गाने में हिमेश के साथ उदिति सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने को म्यूजिक, लिरिक्स भी हिमेश ने ही दिए है। यह गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर #HimeshReshammiya ट्रेंड हो रहा है।
 
इस एल्बम के बाकी गाने जल्द रिलीज होने वाले हैं। उदिति सिंह न्यूकमर है और इसी वीडियो से डेब्यू कर रही हैं। हिमेश और और उदिती की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है।
 
बता दें कि हिमेश रेशमिया ने 2006 में 'आप का सुरूर' एल्बम रिलीज की थी जिसका हर गाना हिट रहा था। यह एल्बम भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम में शामिल है।
 
अगला लेख
'पानी पानी' के सेट से जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर किया बीटीएस वीडियो