शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hijab controversy zaira wasim support of muslim women
Written By
Last Modified: रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (12:44 IST)

धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम बोलीं- हिजाब कोई च्वॉइस नहीं एक दायित्व है...

धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम बोलीं- हिजाब कोई च्वॉइस नहीं एक दायित्व है... - hijab controversy zaira wasim support of muslim women
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद पूरे देश में फैल चुका है। हर कोई इसपर अपनी बात रख रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस विवाद पर अपनी राय दे रहे हैं। अब धर्म के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी जायरा वसीम ने हिजाब विवाद पर अपनी राय रखी है।

 
जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध की निंदा की है। मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने का सपोर्ट करते हुए जायरा वसीम ने लिखा, हिजाब एक च्वॉइस है, ये गलत जानकारी है। सुविधा के हिसाब से यह धारणा बनाई जा रही है। हिजाब कोई च्वॉइस नहीं बल्कि इस्लाम में यह एक दायित्व है।
 
उन्होंने लिखा, एक महिला जो हिजाब पहनती है, वो उस दायित्व को पूरा कर रही हैं, जो उसे ईश्वर से मिला है, जिसे वह प्यार करती है और उसने खुद को ईश्वर को सौंप दिया है। मैं भी एक महिला हूं और सम्मान के साथ हिजाब पहनती हूं। मैं इस पूरे सिस्टम का विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को धार्मिक परंपराओं को मानने से रोका और परे‍शान किया जा रहा है।
 
बता दें कि जायरा वसीम ने 2019 में बॉलीवुड छोड़ दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था कि एक्टिंग उन्हें अपने धर्म और ईमान से दूर कर रही थी। जायरा ने साल 2016 में फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
ये भी पढ़ें
सामंथा रुथ प्रभु का हॉट अंदाज, वॉटरफॉल के नीचे दिए बोल्ड पोज