1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hijab controversy sherlyn chopra ask question to priyanka gandhi

'हिजाब विवाद' पर शर्लिन चोपड़ा का प्रियंका गांधी से सवाल- क्या शैक्षिक संस्थानों में बिकिनी पहनने की अनुमति...

Hijab Controversy
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे देश में फैल चुका है। हर कोई इसपर अपनी बात रख रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस विवाद पर अपनी राय दे रहे हैं। बीते दिनों कंगना रनौट ने हिजाब पर चल रहे विवाद पर अपनी राय दी थी, जिसका जवाब शबाना आजमी ने दिया था।

 
अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी हिजाब विवाद पर चल रही बहस में शामिल हो गई हैं। शर्लिन चोपड़ा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हिजाब पर दिए बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। प्रियंका गांधी ने कहा था कि कोई महिला क्या कपड़े पहने ये तय करना उसका अधिकार है। फिर चाहे बिकिनी हो, घूंघट हो, जिंस हो या फिर हिजाब इनमें से क्या पहने यह सिर्फ महिला का अधिकार है।
 
शर्लिन चोपड़ा ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मिसेस वाड्रा, भारतीय संविधान की आपकी व्याख्या के मुताबिक, क्या लड़कियों को शैक्षिक संस्थानों में बिकिनी पहनने की अनुमति है? अगर हां, तो, किस तरह की? माइक्रो-बिकिनी और/ या सी-थ्रू बिकिनी? मेरे पास ढेर सारी हैं और अगर चाहिए तो इन्हें दान देने में मुझे खुशी होगी।'
 
बता दें कि इस विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज से हुई। यहां कुछ छात्राओं को हिजाब पहनने की वजह से कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया था। इस मामले को लेकर एक छात्रा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की और हिजाब पहनकर कक्षा में जाने की इजाजत मांगी थी।

अगला लेख
दीपिका पादुकोण संग सिद्धांत चतुर्वेदी का किसिंग सीन देख गांव से आया चाचा का फोन, एक्टर से पूछा यह सवाल