सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hazel keech and yuvraj singh blessed with daughter
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 26 अगस्त 2023 (14:06 IST)

दूसरी बार मां बनीं हेजल कीच, युवराज सिंह के घर आई नन्ही परी

Yuvraj Singh becomes father
hazel keech blessed with baby girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच और पूर्व भारतीयर क्रिकेटर युवराज सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर एक नन्ही बेटी का आगमन हुआ है। दोनों ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की है। हेजल और युवराज इससे पहले बेटे के पेरेंट्स बने थे।
 
युवराज सिंह ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हेजल अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं उनकी बेटी युवराज सिंह की गोद में दिख रही हैं। इसके साथ युवराज ने लिखा, 'हम प्रिंसेस ऑरा का वेलकम करते हैं।'
 
युवराज ने लिखा, 'रातों की नींद उड़ गई थी। लेकिन बहुत खुबसूरत और आनंदमय वाली फीलिंग है। हमारी प्यारी सी ऑरा ने हमारी फैमिली को पूरा कर दिया है।' इस पोस्ट पर कमेंट करके फैंस और सेलेब्स को बधाई दे रहे हैं। 
 
बता दें कि युवराज सिंह ने साल 2016 में हेजल कीच संग शादी रचाई थी। दोनों ने सिख रिति-रिवाज से शादी की थी। यह कपल 2022 में अपने पहले बच्चे ओरियन के माता-पिता बने थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सबसे पहले पत्नी कैटरीना कैफ के साथ कोई गुड न्यूज शेयर करते हैं विक्की कौशल