• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurranas film dream girl 2 box office collection day 1
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शनिवार, 26 अगस्त 2023 (12:22 IST)

'ड्रीम गर्ल 2' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

'ड्रीम गर्ल 2' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन | ayushmann khurranas film dream girl 2 box office collection day 1
Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 
 
पूजा बनकर आयुष्मान खुराना दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। अब 'ड्रीम गर्ल 2' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही है। 'ड्रीम गर्ल 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
 
सनी देओल की 'गदर 2' के बॉक्स ऑफिस पर तूफान के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' का पहले दिन का कलेक्शन शानदार माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा देखने को मिलने वाला है। 

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ, ड्रीम गर्ल 2 बड़ी संख्या की ओर बढ़ रही है, क्योंकि दर्शक फिल्म को अपना प्यार दे हैं। यह फिल्म एकता आर कपूर के लिए एक और उपलब्धि है, जिन्होंने समय-समय पर अपने विजनरी अप्रोच से मनोरंजन को स्तर को परिभाषित किया है।
 
'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्या ने किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya