'हैरी पॉटर' के हैगरिड का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | harry potter actor robbie coltrane dies aged 72
हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर में हैगरिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। रॉबी 72 साल के थे। बताया जा रहा है कि स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में शुक्रवार को उनका निधन हुआ।
रॉबी की एजेंट बेलिंडा राइट ने उनके निधन का पुष्टि की है। बेलिंडा ने एक बयान में कहा, मैं निजी तौर पर उन्हें एक ईमानदार क्लाइंट के रूप में याद रखूंगी। साथ ही बढि़या एक्टर के रूप में भी। वह बहुत समझदार और मजाकियां इंसान थे। मैं उन्हें बहुत मिस करूंगी।
रॉबी कोल्ट्रेन 1990 के दशक की क्रैकर नाम की सीरीज से लाइमलाइट में आए थे। इस सीरीज में उन्होंने एक जासूस का रोल निभाया था। हैरी पॉटर सीरीज में रॉबी ने हैगरिड की भूमिका निभाई थी। इस किरदार से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली थी। रॉबी को आखिरी बार 'हैरी पॉटर' फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिराह के मौके पर बनाए गए शो 'रिटर्न टू हॉगवर्ड' में देखा गया था।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya

