मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kapil sharma onscreen wife sumona chakraborty and girlfriend shristi fight for comadion on karwa chauth
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (17:27 IST)

करवा चौथ पर बेहोश हुईं कपिल शर्मा की पत्नी! बिंदु और गजल के बीच फंसे कॉमेडियन

करवा चौथ पर बेहोश हुईं कपिल शर्मा की पत्नी! बिंदु और गजल के बीच फंसे कॉमेडियन | kapil sharma onscreen wife sumona chakraborty and girlfriend shristi fight for comadion on karwa chauth
करवा चौथ पर कई बॉलीवुड की कई अदाकारों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के लिए तो दो-दो महिलाओं ने व्रत रखा। एक तरफ उनकी पत्नी थी, तो दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड। इन दोनों के झगड़े में कपिल काफी बुरे फंसे। झगड़े के बीच कपिल की पत्नी बेहोश हो गईं। 

 
हम बात कर रहे हैं ‍कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी और गर्लफ्रेंड की। इन दिनों कपिल का शो 'द कपिल शर्मा शो' सुर्खियों में हैं। इस शो में सुमोना चक्रवर्ती कपिल की पत्नी और बिंदु और सृष्टि रोड़े उनकी गर्लफ्रेंड गजल का किरदार निभाती नजर आती हैं। 
 
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि बिंदु और गजल दोनों ने कप्पू यानि कपिल शर्मा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। दोनों छलनी में दीपक रखकर कपिल शर्मा का दीदार कर रही होती हैं।
 
कपिल को कभी पत्नी बुलाती है- शर्मा जी इधर। कभी गर्लफ्रेंड गजल बोलती हैं- कप्पू इधर। कपिल इन दोनों के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। कपिल अपनी पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड के पास चले जाते हैं। इसके बाद बिंदु बेहोश हो जाती हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड का व्रत खुलवाए बीना ही पत्नी की तरफ फिर से दौड़ लगा देते हैं। 
 
इस मजेदार प्रोमो को शेयर करते हुए सोनी चैनल ने कैप्शन में लिखा- 'इस वीकेंड रात 9:30 बजे, सोनी पर द कपिल शर्मा शो में बिंदु और गजल दोनों ने रखा है व्रत पर कप्पू किसे चुनेगा?'
Edited by : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'हैरी पॉटर' के हैगरिड का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस