सम्बंधित जानकारी
- 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस ने लगाया साजिद खान पर गंभीर आरोप, बोलीं- मुझे घर बुलाकर...
- बिग बॉस 16 : अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा के बीच छिड़ी जंग
- सुपर स्टार हो गए सुपर फ्लॉप: सलमान से रितिक तक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर
- बिग बॉस 16 : साजिद खान की एंट्री पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- ये सब देखकर दिल...
- बिग बॉस 16 : सुंबुल तौकीर और शालीन भनोट की बढ़ती नजदीकियों पर एक्ट्रेस के पिता ने कही यह बात
'बिग बॉस 16' से खत्म होगा साजिद खान का सफर, बढ़ते विवाद की वजह से सलमान खान ने लिया फैसला! | bigg boss 16 sajid khan to be ousted within a week
सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों सुर्खियों में हैं। शो में साजिद खान की एंट्री से खूब बवाल मचा हुआ है। कई लोग और सेलेब्स साजिद खान को शो में लिए जाने पर सलमान और मेकर्स को खरी खोटी सुना रहे हैं और उन्हें शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।
ताजा खबरों के अनुसार साजिद खान को लेकर मचे बवाल को शांत करने के लिए मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साजिद खान एक हफ्ते के अंदर शो से बाहर हो सकते हैं। सलमान खान ने साजिद खान को शो से बाहर किए जाने की मांग को स्वीकार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सलमान खान ने अपनी दोस्त फराह खान के कहने पर साजिद को बिग बॉस में लिया था। फराह अपने भाई के करियर को एक बार फिर नई दिशा देना चाहती थीं। लेकिन सलमान को यह अंदाजा नहीं था कि यह फैसला इतनी बुरी तरह से उलटा पड़ जाएगा।
गौरतलब है कि साल 2018 में मीटू आंदोलन के दौरान साजिद खान पर कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों की वजह से साजिद पर फिल्म इंडस्ट्री में एक साल का बैन भी लग गया था। बिग बॉस के घर में एंट्री के बाद से साजिद का जमकर विरोध हो रहा है।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya
