गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. All the super stars of bollywood last film bombed at the box office
Written By WD Entertainment Desk

सुपर स्टार हो गए सुपर फ्लॉप: सलमान से रितिक तक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर

सुपर स्टार हो गए सुपर फ्लॉप: सलमान से रितिक तक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर | All the super stars of bollywood last film bombed at the box office
बॉलीवुड इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है क्योंकि पिछले कुछ महीनों से बड़े सितारों की फिल्में भी फ्लॉप हो रही हैं। आमिर हो या अक्षय, सलमान हो या रणवीर, सभी स्टार्स की फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं। ये नामी सितारे भी दर्शकों की भीड़ जुटाने में नाकामयाब रहे हैं। बॉलीवुड में कहा जाता है कि किसी भी कलाकार का स्टारडम उसकी पिछली रिलीज फिल्म से जाना जाता है, इस परिभाषा पर तो ये सितारे खरे नहीं उतरते। क्या दर्शकों का मोह बॉलीवुड स्टार्स और हिंदी फिल्मों से भंग हो गया है। सितारों का प्रदर्शन तो यही कहता है।  
 
आमिर खान 
आमिर खान को बॉलीवुड का सबसे सुरक्षित हीरो माना जाता है। पिछले 20 सालों में उन्होंने इक्का-दुक्का ही फ्लॉप फिल्में दी हैं। उनकी लाल सिंह चड्ढा इतनी बुरी तरह फ्लॉप रही कि आमिर भी सदमे में आ गए। फिल्म पहले शो से दर्शकों ने नकार दी। 

रितिक रोशन
 
रितिक रोशन की विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म से लगभग 90 से 100 करोड़ का नुकसान प्रोड्यूसर्स को हुआ। फिल्म ढंग की ओपनिंग भी नहीं ले पाई और रितिक के स्टारडम को इससे करारा झटका लगा। 

अजय देवगन
  
अजय देवगन को दोहरी असफलता मिली। उनके द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'रनवे 34' ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा। 

सलमान खान 
थिएटर में सलमान खान आखिरी रिलीज दबंग 3 थी जो 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म को सफलता नहीं मिली। राधे को भी ओटीटी पर पसंद नहीं किया गया। 

अक्षय कुमार 
अक्षय कुमार को समझ नहीं आ रहा है कि उनकी फिल्मों को दर्शक न तो ओटीटी पर मिल रहे हैं और न ही थिएटर में। लगातार कई फ्लॉप फिल्म उन्होंने दे डाली। उनकी थिएटर में रिलीज पिछली फिल्म 'रक्षाबंधन' तो 50 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। 

शाहरुख खान 

ज़ीरो और उसके पहले असफल हुईं कुछ फिल्मों ने शाहरुख खान का इस कदर दिल तोड़ा कि ढाई साल तक उन्होंने काम करना ही बंद कर दिया। अब फिर से काम में जुटे हैं, लेकिन उनके स्टारडम को करारी चोट पहुंची है। 

रणवीर सिंह 
अब तक सरपट दौड़ लगा रहे रणवीर सिंह को 83 और जयेश भाई जोरदार की असफलता ने जमीन पर ला दिया है। जयेश भाई को ओटीटी से लेकर फिल्म तक, कहीं दर्शक नहीं मिले। 

वरुण धवन
जुग जुग जियो की चर्चा तो बहुत थी, लेकिन 100 करोड़ तक भी फिल्म नहीं पहुंच पाई। लगातार हिट देने वाले वरुण पिछले पांच साल से हिट नहीं दे सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
गाजियाबाद में ट्रेन नहीं रुकती : बहुत बढ़िया चुटकुला है, मजा आएगा पढ़कर