सम्बंधित जानकारी
- बिग बॉस 16 : सुंबुल तौकीर और शालीन भनोट की बढ़ती नजदीकियों पर एक्ट्रेस के पिता ने कही यह बात
- करण जौहर ने ट्विटर को कहा गुडबाय, क्या ट्रोलिंग से हुए परेशान
- हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' का ट्रेलर रिलीज, भूतनी बन कैटरीना कैफ ने लूटी महफिल
- क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने शुरू की नई पारी, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
- बिग बी के जन्मदिन से पहले फैंस को खास तोहफा, फिल्म 'ऊंचाई' से जारी हुआ अमिताभ बच्चन का पोस्टर
बिग बॉस 16 : साजिद खान की एंट्री पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- ये सब देखकर दिल... | bigg boss 16 devoleena bhattacharjee got angry with sajid khans entry in show
सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' की शुरुआत हो चुकी है। शो में साजिद खान की एंट्री पर बवाल मचा हुआ है। कई सेलेब्स भी साजिद का शो में आना पसंद नहीं कर रहे हैं। उर्फी जावेद और मंदाना करीमी के बाद अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने साजिद की एंट्री पर गुस्सा जाहिर किया है।
देवोलीना ने एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान कहा, साजिद खान पर एक नहीं बल्कि 9 लड़कियों ने आरोप लगाए थे और सभी तो गलत नहीं हो सकती हैं ना। आप खुद ही बताइए कि क्या कोई कैमरा लगाकर किसी को अब्यूज करता है।
देवोलीना ने कहा कि यही वजह कि लड़कियां खुलकर इस बारे में बोलने से डरती हैं। और सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि पेरेंट्स भी इसी बात से डरते हैं कि कहीं पूरी सोसाइटी उनकी बेटी को ही गलत साबित न कर दें। अगर मैं लड़कियों की जगह होतीं और देखतीं कि जिस इंसान ने उनके साथ इतना गलत किया है वो अब खुद को नेशनल टीवी पर बेशर्मी से हीरो साबित करने में लगा हुआ है तो ये सब देखकर दिल ही टूट जाता।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya
