• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ms dhoni to launch film production company dhoni entertainment
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (13:55 IST)

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने शुरू की नई पारी, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने शुरू की नई पारी, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस | ms dhoni to launch film production company dhoni entertainment
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। धोनी अब मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं। धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है।

 
धोनी के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'धोनी इंटरटेनमेंट' है। धोनी बॉलीवुड में नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में काम करेंगे। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत जल्द ही वह फिल्म निर्माण करेंगे। खबरों के मुताबिक धोनी तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में फिल्म बनाएंगे। 
 
धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने अबतक तीन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है इनमें रोअर ऑफ द लायन, ब्लेज टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' का ट्रेलर रिलीज, भूतनी बन कैटरीना कैफ ने लूटी महफिल