1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ramanand sagar son reaction on adipurush controversy

'आदिपुरुष' के बचाव में आगे आए रामानंद के बेटे, कही यह बात | ramanand sagar son reaction on adipurush controversy

Film Adipurush
साउथ स्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' टीजर रिलीज के बाद से ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। इस फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा है। लोग फिल्म के सीन और कलाकारों के लुक को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। 

 
जहां लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं वहीं एक धड़ा फिल्म का सपोर्ट भी कर रहा है। हाल ही में रामायण ‍सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर आदिपुरुष के सपोर्ट में आगे आए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान प्रेम सागर ने 'आदिपुरुष' को लेकर अपने विचार साझा किए। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रेम सागर ने कहा, आप कैसे किसी को कुछ बनाने से रोक सकते हैं? समय के साथ धर्म बदलता है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत को जो ठीक लगा उन्होंने वैसा किया। ओम राउत ने अपनी फिल्म को रामायण नहीं बताया है।
 
उन्होंने कहा, मेरे नजरिए से ओम राउत ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह इस प्रोजेक्ट को कैंसल कर देते अगर किसी किरदार का गलत तरीके से चित्रण होता। इसकी वजह उनकी संस्कृति और संस्कार है। 
 
बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में सीता और राम का रोल निभाने वाल कलाकारों ने आदिपुरुष का विरोध किया है। अरुण गोविल का कहना है कि सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शादी के 4 महीने बाद मां बनीं नयनतारा, जुड़वां बच्चों का किया स्वागत