1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor reveals why she never fasts on karva chauth

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत? | sonam kapoor reveals why she never fasts on karva chauth

sonam kapoor
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस दिन कई एक्ट्रेसेस ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखा। अनिल कपूर के घर करवा चौथ के दिन शानदार पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस पार्टी में सोनम कपूर के ट्रेडिशनल लुक ने सभी का दिल जीत लिया। 

 
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह लाल कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एथेनिक लुक में कमाल लग रही है। इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने बताया कि वह करवा चौथ का व्रत क्यों नहीं रखती है। 
 
सोनम कपूर ने लिखा, मेरे पति करवा चौथ के फैन नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उपवास केवल इंटरमिटेंट होना चाहिए इसलिए मैंने इसे कभी नहीं रखा। लेकिन हम दोनों इस बात पर विश्वास रखते हैं कि त्यौहार और परंपराएं परिवार और दोस्तों को करीब लाने का एक बड़ा जरिया हैं। 
 
उन्होंने लिखा, मुझे अच्छा लगता है कि मेरी मां को इसका जश्न मनाना पसंद है और मुझे इसका हिस्सा बनना और कपड़े पहनना पसंद है। मां आप हमेशा सबसे अच्छा काम करते हैं! आपकी ऊर्जा और उदारता पौराणिक है और मैं खुद को भी उसी रास्ते पर चलाने की कोशिश करती हूं! सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। 
 
बता दें कि सोनम कपूर 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम ने 2018 में बिजनेसमैन आनदं आहूजा से शादी की थी।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहीं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी, हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर