1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. halle bailey starr disney film the little mermaid trailer released

ऑस्कर 2023 में रिलीज हुआ डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का ट्रेलर

Oscars 2023
ऑस्कर 2023 के विनर की घोषणा हो गई है। इस साल भारत ने दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए है। वहीं ऑस्कर 2023 सेरेमनी में डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का ट्रेलर भी रिलीज किया गया। 'द लिटिल मरमेड' का ट्रेलर और पोस्टर हाले बेली और मेलिसा मैक्कार्थी ने 95वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार के एबीसी के लाइव प्रसारण पर किया। फिल्म निर्माता रॉब मार्शल द्वारा अभिनीत 'द लिटिल मरमेड' विशेष रूप से 26 मई, 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 
'द लिटिल मरमेड' में किंग ट्राइटन की सबसे छोटी बेटी एरियल की कहनी दिखाई जाएगी, जो रोमांच की प्यास के साथ एक सुंदर और उत्साही युवा जलपरी है। राजा ट्राइटन की बेटियों में सबसे छोटी और सबसे उद्दंड, एरियल समुद्र से परे की दुनिया के बारे में और अधिक जानने के लिए तरसती है और सतह पर जाने के दौरान, डैशिंग प्रिंस एरिक से मिलती हैं। 
 
जबकि जलपरियों को मनुष्यों के साथ बातचीत करने से मना किया जाता है, एरियल अपने दिल की सुनती हैं। वह समुद्री चुड़ैल, उर्सुला के साथ एक सौदा करती है, जो उसे जमीन पर जीवन का अनुभव करने का मौका देती है, लेकिन अंततः उसके जीवन - और उसके पिता के मुकुट - को खतरे में डाल देती है। 
 
फिल्म में एरियल के किरदार में गायक और अभिनेत्री हाले बेली हैं। वहीं जोना हाउर-किंग प्रिंस एरिक का किरदार निभा रहे हैं। 'द लिटिल मरमेड' के रीमेक को जेन गोल्डमैन और डेविड मैगी ने लिखा है। फिल्म में बहुत सारे बड़े-बड़े स्टार्स हैं, जिन्होंने कैरेकटर्स को अपनी आवाज दी है।
Edited By : Ankit Piplodiya   
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
साइबर ठगी की शिकार हुईं एक्ट्रेस नगमा, खाते से उड़ाए इतने रुपए